ताज़ा खबरें

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके, 48 घंटे के अंदर दूसरी बार

काबुल: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) केंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 5:44 बजे अफगानिस्तान में 4.2 की तीव्रता पर भूकंप आया. एनसीएस डेटा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.36 और देशांतर 71.18 पर 124 किमी की गहराई पर पाया गया. अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है.

 

अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है. पिछले साल 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया था, जिसने कई गांवों को तबाह कर दिया था. इसे अफगानिस्तान में हाल के समय में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में गिना गया था, जिसमें 2000 लोग मारे गए थे हजारों घायल और बेघर हो गए थे. कई महीनों बाद भी लोग लोग पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button