ताज़ा खबरें

‘अप्प दीपो भव:’ देश में आज मनाई जा रही है गौतम बुद्ध की जयंती, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

‘अप्प दीपो भव:’ देश में आज मनाई जा रही है गौतम बुद्ध की जयंती, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

देश में आज यानी मई 05, 2023 को गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जा रही है। जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू कैलेंडर की मान्यताओं के अनुसार हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस पूर्णिमा तिथि पर ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। देश में हर साल भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस मौके पीएम मोदी ने गौतम बुद्ध को ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि,’बुद्ध पूर्णिमा की बधाई। भगवान बुद्ध के आदर्श हम सभी को प्रकाश और शक्ति प्रदान करते रहें। ‘

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 मई को रात 11 बजकर 45 मिनट से हुई। जो 5 मई, शुक्रवार की रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 05 मई, शुक्रवार के दिन मनाई गई। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। इसके लिए 5 मई को पूर्णिमा है। अतः पूर्णिमा व्रत भी शुक्रवार को रखा जाएगा।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधगया में दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आते हैं और बोधि वृक्ष की पूजा की जाती  है। इसी दिन बोधि वृक्ष के नीचे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर कई तरह संयोग बन रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बार वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा बड़ी खास मानी जा रही है क्योंकि आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह संयोग 130 साल बाद बनने जा रहा है। 5 मई 2023 यानी आज रात 8 बजकर 44 मिनट पर चंद्र ग्रहण आरंभ होगा और 6 मई 2023 को आधी रात 1 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान सिद्धि योग का भी निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को बेहद शुभ माना गया है और इस अवधि में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button