ताज़ा खबरें

अजरबैजान से भारत डिपोर्ट किया गया गैंगस्टर सचिन बिश्नोई, मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है आरोप 

अजरबैजान से भारत डिपोर्ट किया गया गैंगस्टर सचिन बिश्नोई, मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है आरोप 

 

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल अजरबैजान से भारत लेकर आ गई है। बता दें कि सचिन बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। सचिन को अजरबैजान से लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अजरबैजान पहुंची थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई ही था। जो उसकी हत्या के कुछ दिन पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग गया था। हाल ही में उसे अरबैजान से गिरफ्तार किया गया था। अब उसे भारत लाया गया है, संभावना है कि पूछताछ में वह कई बड़े खुलासे कर सकता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button