अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर हो सकता है उनके बर्थडे पर रिलीज

अजय देवगन के पास इस साल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘रेड 2’ भी शामिल है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय एक बार फिर IRS ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आएंगे। अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।
खबरों के मुताबिक, ‘रेड 2’ पहले से ही 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर फिल्म की रिलीज से एक महीने पहले, 2 अप्रैल को रिलीज हो सकता है। यह तारीख अजय देवगन के 56वें जन्मदिन से मेल खाती है, और वह अपने फैंस को इस खास मौके पर ‘रेड 2’ का ट्रेलर गिफ्ट देने वाले हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चर्चाएं गर्म हैं कि अजय के बर्थडे पर फिल्म का ट्रेलर सामने आएगा।
अगर 2 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज होता है, तो फिल्म के प्रमोशन के लिए एक महीने का वक्त होगा। माना जा रहा है कि फिल्म मेकर्स इस समय का इस्तेमाल प्रमोशनल कैंपेन को हाई करने के लिए करेंगे, ताकि दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहे।
इसके अलावा, अजय देवगन इस साल ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी नजर आने वाले हैं, जो 25 जुलाई को रिलीज होगी। इसके साथ ही ‘दे दे प्यार दे 2’ भी इस साल 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





