ताज़ा खबरेंभारतराजनीतीविदेश

अगस्त में भूटान के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अगस्त में भूटान के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जाएंगे.

यह यात्रा भारत के हिमालयी राष्ट्र भूटान के साथ संबंधों के महत्व को दर्शाती है और भारतीय सरकार की ‘नेबरहुड फर्स्ट ’ नीति का ही हिस्सा है. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को और विस्तारित करना होगा.

विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ के आधार पर दोनों देश एक अद्वितीय और समय-परीक्षणित द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं. भूटान भारत का रणनीतिक सहयोगी रहा है और पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं.

इससे पहले जून में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा में भूटान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की थी.

ALSO READ: गांधी परिवार के बाहर से पार्टी अध्यक्ष चुना गया तो बिखर जाएगी पार्टी: नटवर सिंह

यात्रा के दौरान, जयशंकर ने भूटानी प्रधान मंत्री लोटे त्सरिंग के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर देने के तरीकों पर चर्चा की थी.

भूटान पहला देश था जिसकी यात्रा 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद की थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button