ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अक्षय कुमार हुए कोरोना के शिकार, अनंत-राधिका की शादी में नहीं होंगे शामिल

मुंबई: बॉलिवुड जगत से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां बॉलिवुड में सबसे फिट माने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि आज मुंबई में अनंत और राधिका का शादी है जिसके लिए तमाम फिल्मी जगत से लोग आना शुरू हो गए हैं. वहीं कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. गौरतलब है कि आज ही अक्षय की फिल्म सरफिरा थिएटर्स में रिलीज हुई है.

 

इस बीच, प्रोडक्शन टीम के एक अंदरूनी सूत्र ने HT सिटी को बताया, “अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज “सरफिरा” के प्रचार में व्यस्त थे, तभी उन्हें अस्वस्थ महसूस होने लगा. यह जानने के बाद कि कुछ क्रू मेंबर्स कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्होंने एहतियात के तौर पर जांच करवाने का फैसला किया. दुर्भाग्य से शुक्रवार सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. एक जिम्मेदार व्यक्ति के तौर पर अक्षय ने खुद को अलग-थलग कर लिया है, जिसके कारण वे व्यक्तिगत निमंत्रण के बावजूद प्रचार कार्यक्रम और अनंत अंबानी की शादी दोनों में शामिल नहीं हो पाएंगे.”

 

अक्षय को लेकर आई खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया है. बता दें कि अक्षय अनंत और राधिका की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन मुकेश और नीता अंबानी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम फिर भी सितारों से भरा रहेगा. किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति एवं अमेरिकी गायक निक जोनस जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां इस समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं. महीनों तक चले प्री-वेडिंग उत्सवों के बाद अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका आखिरकार शुक्रवार को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button