अक्टूबर के पहले दिन मेहगा हो गए कॉमर्शियल गैस सिलेंड, तेल कंपनियों ने 209 रुपये बढ़ाए दाम

अक्टूबर के पहले दिन मेहगा हो गए कॉमर्शियल गैस सिलेंड, तेल कंपनियों ने 209 रुपये बढ़ाए दाम
तेल कंपनियों ने अक्टूबर के पहले दिन लोगों को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने आज यानी 1 अक्टूबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंड की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ गयी है।
Oil marketing companies have increased the prices of commercial LPG gas cylinders. The rate of 19 Kg commercial LPG gas cylinders has been increased by Rs 209 with effect from tomorrow i.e. October 1. Delhi retail sales price of 19 Kg commercial LPG cylinder will be Rs…
— ANI (@ANI) September 30, 2023
इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ये 1522.50 रुपये के बजाए 1731.50 में मिलेगा। कोलकाता में 1636 रुपये के बजाए 1839.50 रुपये, मुंबई में 1482 रुपये के बजाए 1684 रुपये और चेन्नई में 1695 रुपये के बजाए 1898 रुपये में कॉमर्शिय गैस सिलेंडर मिलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कटौती की थी। मार्च के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ये पहला बड़ा इजाफा है। इसके पहले 1 मार्च, 2023 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये का इजाफा किया गया था।
बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस इजाफे से रेस्टुरेंट के खाने की कीमतों पर बड़ा असर पड़ेगा।





