ताज़ा खबरें

हरियाणा में ED का एक्शन, कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार

चंडीगढ़. हरियाणा में ईडी का एक्शन जारी है. वहीं इस एक्शन के चलते कांग्रेस मुसीबत में फंस गई है क्योंकि अब एक और कांग्रेस विधायक को ईडी ने निशाने पर लेते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है. हम बात कर रहे हैं कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार की जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, हरियाणा में ईडी की तरफ से अवैध खनन को लेकर लगातार एक्शन जारी है. ईडी ने आज सूबे के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर एक्शन लिया गया है. जानकारी है कि कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें लेकर अंबाला दफ्तर निकली है. इससे पहले, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के 15 ठिकानों पर ईडी ने एक्शन लिया था कार्रवाई की थी.

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार कर लिया. महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के परिसरों की तलाशी लेने के दो दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने पंवार की गिरफ्तारी की. पंवार सोनीपत से विधायक हैं और हरियाणा और राजस्थान में खनन का काम करते हैं.

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उनके घर पहुंची ईडी की टीम ने उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. यमुनानगर, सोनीपत और कई अन्य जिलों में अवैध खनन से संबंधित हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले दिनों दर्ज की गई कई प्राथमिकी (रिपोर्ट) की ईडी जांच कर रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button