खेलविदेश

सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन 2022 में टेनिस को कहा अलविदा

न्यूयॉर्क: अमेरिकी टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स ने चल रहे यूएस ओपन 2022 में महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलजानोविक से हारने के बाद सेरेना ने खेल से विदाई ले ली. हालांकि वह पहले ही संकेत दे चुकी थीं कि यह यूएस ओपन उनका आखरी टूर्नामेंट होगा.

 

तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में अजला टॉमलजानोविच से 7-5, 6-7 (4), 6-1 से हार गई. सेरेना ने 5 मैच प्वाइंट बचाए लेकिन आखिर में जब उनका शॉट नेट पर लगा तो उनकी आंखें भी छलक उठी.

 

सेरेना विलियम्स ने मैच के बाद यूएस ओपन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कहा, ‘‘मैं उस हर व्यक्ति की आभारी हूं जिसने सेरेना आगे बढ़ो, कह कर मेरा हौसला बढ़ाया. यह सब मेरे माता-पिता के साथ शुरू हुआ. मैं उनकी आभारी हूं, मुझे लगता है यह खुशी के आंसू हैं और अगर वीनस नहीं होता तो मैं कभी सेरेना नहीं होती. मेरा सफर काफी मजेदार रहा. यह मेरे जीवन में अब तक की सबसे अविश्वसनीय सवारी और यात्रा रही है.”

सेरना का टेनिस करियर

सेरेना विलियम्स ने 2002 में फ्रेंच ओपन में अपना पहला सिंगल्स खिताब जीता. इसके बाद अगले 15 सालों ने इस महान खिलाड़ी ने 23 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया. सेरेना ने विंबलडन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन 7-7 बार जीता है. वहीं, अमेरिकी ओपन में वह 6 बार चैंपियन बनी हैं. इसके अलावा सेरेना तीन बार फ्रेंच ओपन चैंपियन भी बनी हैं. इसके अलावा उनके नाम वुमेंस डबल्स मुकाबलों में 12 ग्रैंड स्लैम खिताब है. वो दो बार मिक्स्ड डबल्स में भी चैंपियन बन चुकी हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button