ताज़ा खबरें

“सूरत का मेरे हृदय में विशेष स्थान, सूरत में एकता के आगे कोई भी चुनौती छोटी है”: PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूरत में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की.

 

सूरत के ओलपाड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेगा मेडिकल कैंप अपने आप में एक बड़ी कल्पना है. लोगों को जोड़ने और इस सेवाभाव के लिए मैं आपको जितनी बधाई दूं उतनी कम है.

“मैं अक्सर सूरत की सद्भावना, सूरत के लोगों के सामर्थ्य और उनकी इच्छाशक्ति की बात करता रहता हूं. गुलामी के समय में सूरत देश के उन पहले स्थानों में था जहां नमक कानून का विरोध हुआ था. सेवाभाव क्या होता है, सूरत के लोग बखूबी समझते हैं.”

 

सूरत का मेरे हृदय में विशेष स्थान: PM

लाल किले से मैंने जिन पंचप्राणों की बात की थी उसमें एकता भी था. सूरत की रग-रग में एकता का भाव है. इसलिए सूरत का मेरे हृदय में विशेष स्थान भी रहा है. बाढ़ और महामारियों ने अनेक बार सूरत की परीक्षा ली है मगर सूरत में एकता के आगे कोई भी चुनौती टिक नहीं पाई है: PM

 

बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य का मार्ग बनाता है. इसी सोच के साथ बीते वर्षों में हमने स्वास्थ्य अवसंरचना के साथ-साथ जन-जागरूकता ,बीमारियों से बचाव, बीमारियों को गंभीर होने से रोकने पर विशेष बल दिया है. आज पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ है: पीएम मोदी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button