ताज़ा खबरें

“सिर पर लाल टोपी रूसी फिर भी…” पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबंधित करते हुए गुनगुनाया यह गाना

“सिर पर लाल टोपी रूसी फिर भी…” पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबंधित करते हुए गुनगुनाया यह गाना

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए राज कपूर का गीत ‘सिर पर लाल टोपी रूसी’ गुनगुनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को रूसी भाषा में संबोधित करते हुए अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दशक से ज्यादा समय तक भारत और रूस की पार्टनरशिप को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं। ये सारी मीटिंग ट्रस्ट और रेस्पेक्ट बढ़ाने वाली रही हैं। जब हमारे स्टूडेंट्स संघर्ष के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी। मैं रूस के लोगों का, मेरे मित्र पुतिन का इसके लिए भी फिर से आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने रूस से भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है। भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त. रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूच्युअल ट्रस्ट और म्यूच्युअल रेस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button