ताज़ा खबरें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सुलझाने में जुटे दिल्ली पुलिस के 12 अधिकारीयों की बढ़ाई गयी सुरक्षा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सुलझाने में जुटे दिल्ली पुलिस के 12 अधिकारीयों की बढ़ाई गयी सुरक्षा

मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है। इस केस को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के 12 अधिकारी शामिल हैं। ऐसे में केस की जांच में शामिल सभी 12 अधिकारीयों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल के अधिकारियों को धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि पंजाब के गैंगस्टर हरविंदर रिंडा के सहयोगी लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर ये धमकी दी है कि ‘अगर हम आपको गलियों में देखेंगे तो अच्छा नहीं होगा।’

कहा ये भी जा रहा है कि स्पेशल सेल के अधिकारियों को ये धमकी भी मिली है कि वे पंजाब में ना जाएं। ऐसे में कोई अनहोनी ना हो, इसलिए दिल्ली पुलिस ने इस अधिकारियों को सुरक्षा दी है।

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मूसेवाला के निधन के करीब 2 घंटे बाद ही लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button