ताज़ा खबरें

“सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा”, मूसेवाला की हत्या के बाद अब सलमान खान को मिली धमकी

मुंबई: पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं, कि अब मशहूर अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है.

 

मुंबई पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान के पिता सलीम खान के सिक्योरिटी स्टाफ को बेंच पर एक धमकी भरी चिट्ठी मिली. इस पत्र को पढ़ने के बाद हड़कंप मच गया. इस चिट्ठी में लिखा है, “सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा. बहुत जल्द तुम्हारा हाल भी वैसा होगा”

 

बता दें कि सलीम खान रोज उसी रास्ते से अपने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सुबह की सैर करने जाते हैं. जहां यह पत्र मिला अधिकतर सलीम खान वहीं आराम करने के लिए रुका करते हैं.

 

पत्र मिलने के बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद अभिनेता के घर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. वहीं बांद्रा पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने रही है. साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ में जुट गई है.

 

गौरतलब है कि काला हिरण मामले के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. लॉरेंस बिश्नोई ने कहा, “अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है लेकिन जब सलमान खान को मारेंगे तो पता चल जाएगा, फिलहाल मुझे फालतू में घसीटा जा रहा है”.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button