ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को मौत की धमकी वाला एक एसएमएस मिला है, जिसे भेजने वाले शख्स ने यह भी लिखा कि वो ऐसा करने को मजबूर है.

तिवारी को उनके फ़ोन पर शुक्रवार को  12 बजकर 50 मिनट पर मैसेज भेज कर यह धमकी दी गयी, हालांकि दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशन हेड नीलकांत बख्शी ने बताया कि तिवारी ने इस मैसेज को शनिवार शाम देखा.

तिवारी ने मीडिया के साथ इस मैसेज को साझा करते हुए यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है और शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है.

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के निर्देश पर स्पेशल सेल की टीम ने मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: नेहरु ने नहीं दिए श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की मौत की जांच के आदेश: जेपी नड्डा

बता दें कि इससे पहले शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में किसी ने फोन कर धमकी दी कि कुछ ही घंटे में मुख्यालय को उड़ा दिया जाएगा.

जांच में पता चला कि नंबर कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले एक शख्स का है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. आगे की जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है. आरोपी की उम्र 80 साल बताई जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button