ताज़ा खबरेंभारत

सरकारी रिपोर्ट में खुलासा : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब का सेवन बहुत ज्यादा, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को छोड़ा पीछे

बिहार में भले ही साढ़े चार साल से शराबबंदी हो लेकिन यहां के पुरुष जमकर शराब पीते हैं। ये बात केवल हवाई नहीं है बल्कि एनएफएचएस 2019-20 (NFHS Report) में इसका खुलासा हुआ है। आकड़े तो ये भी कहते है कि बिहार के पुरुष शराब पीने में अभी भी महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आगे हैं।

पुरुषों का एक बड़ा तपका करता है शराब का सेवन।

रिपोर्ट के मुताबिक शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में पुरुषों का एक बड़ा वर्ग शराब का सेवन करता है। वहीं तेलंगाना में भी शराब का सेवन पिछले साल की तुलना में ज्यादा हो रहा है। आकड़ों के मुताबिक पुरुषों द्वारा सबसे कम शराब पीने वाले राज्यों में गुजरात और जम्मू-कश्मीर शामिल है।

महिलाओं के सबसे ज्यादा शराब पीने वाले राज्य।

महिलाओं के सबसे ज्यादा शराब पीने वाले राज्य में 16.2% और 7.3% सेवनकर्ताओं के साथ सिक्किम और असम का स्थान सबसे पहले है वहीं तेलंगाना इस मामले मे तीसरे स्थान पर है।

कौन – कौन था सर्वेक्षण में शामिल।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 के मुताबिक 2015-16 के किये गये सर्वेक्षण डेटा में 15-49 वर्ष आयु वर्ग वाले लोगों को शामिल किया गया था जबकी नवीनतम सर्वेक्षण में 15 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े : हाथरस में नकली मसाला बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मसाले में मिला रहे थे गधे का गोबर और एसिड

क्यों चौकानें वाले है बिहार के आकड़े।

बिहार के ग्रामीण इलाकों में 14.05 फीसदी लोग शराब का सेवन करते हैं, जबकि शहरी इलाकों में 15.8 फीसदी लोग शराब का उपयोग करते हैं। अगर पूरे बिहार की बात करे तो ये आकड़ा 15.5 फीसदी है। यह आकंड़ा इसलिए हैरान करता है क्योंकि बिहार में बीते साढे चार साल से शराबबंदी कानून लागू है और तो और शराब सेवन के कारण 6 हजार से ज्यादा लोग जेल में हैं।

महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में 14.7 फीसदी पुरुष शराब का सेवन करते हैं। जबकि बिहार के शहरी इलाकों में 15.8 फीसदी पुरुष शराब का सेवन करते हैं। महाराष्ट्र में शराब का सेवन करने वाले 15 साल से ऊपर के पुरुषों की संख्या 13.9 फीसदी है, जबकि बिहार में ये आंकड़ा 15.5 फीसदी है।

देश के सभी राज्यों में शराब की तुलना में तंबाकू का सेवन ज़्यादा।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सभी राज्यों में शराब की तुलना में तंबाकू का सेवन सबसे ज्यादा है। तंबाकू की सबसे अधिक खपत मिजोरम में होती है, जहाँ 77.8% पुरुष और लगभग 62% महिलाएँ इसका सेवन करती हैं। असम सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों में पुरुषों और महिलाओं के बीच तंबाकू का उपयोग सबसे अधिक है। इसमें पुरुषों के मामले में सबसे कम है केरल (17%) और गोवा (18%), हालांकि हिमाचल में महिलाओं में तंबाकू की खपत सबसे कम है, सिर्फ 1.7% है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button