सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में एक बार फिर दिल्ली-NCR टॉप

नई दिल्ली: दिल्ली… यह तो सब जानते हैं कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है. लेकिन बात करें पदूषण की तो इसमें भी अब दिल्ली राजधानी बनने की ओर अग्रसर है… सरल शब्दों में बताएं तो वायु गुणवत्ता पर जारी एक ताज़ा रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले वर्ष के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली नंबर-1 पर है.
जी हां सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में एक बार फिर दिल्ली-NCR टॉप पर हैं. वायु गुणवत्ता के माप की बात करें तो एक अक्टूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक दिल्ली में PM2.5 का स्तर 100.1 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की लिमिट से 20 गुना अधिक है. वहीं पटना 99.7 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई.
इतना ही नहीं आप यह जानकर और भी हैरान-परेशान हो जाएंगे कि दस सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से सात जिले दिल्ली-एनसीआर और बिहार के हैं. बता दें कि यह दोनों ही इलाके इंडो-गैंगेटिक प्लेन का हिस्सा है. मिजोरम के आईजॉल में सबसे साफ हवा मिलती है. वहां पर PM 2.5 का स्तर मात्र 11.1 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर है. यहां सबसे ज्यादा प्रदूषण अक्टूबर से मार्च में होता है.





