ताज़ा खबरें

सड़क दुर्घटना और सफल सर्जरी के बाद ऋषभ पंत ने आज जारी किया पहला बयान

सड़क दुर्घटना और सफल सर्जरी के बाद ऋषभ पंत ने आज जारी किया पहला बयान

 

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद आज अपना पहला बयान जारी किया। ऋषभ दिल्ली से रुड़की जाते समय अपनी कार के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया और कहा कि वह इस दौरान मिली शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।

 

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर, ऋषभ पंत ने लिखा, “मैं सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी की राह शुरू हो गई है और मैं आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद।

एक अन्य ट्वीट में पंत ने रजत कुमार और नीशू कुमार को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने दुर्घटना के समय राजमार्ग पर उन्हें बचाया। 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button