ताज़ा खबरें

संयुक्त विपक्ष की महाबैठक का दूसरा दिन आज, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई से हुए रवाना

संयुक्त विपक्ष की महाबैठक का दूसरा दिन आज, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई से हुए रवाना

 

संयुक्त विपक्ष की बैठक का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। यह बैठक सुबह 11 बजे से होगी। इस बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया है। बैठक के पहले दिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार शामिल नहीं हुए थे। लेकिन आज दूसरे दिन की बैठक में शामिल होने के लिए एनसीपी चीफ  शरद पवार मुंबई से रवाना हो चुके हैं। बैठक को लेकर लेकर तैयारियां जारी है। सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। बैठक खत्म होने के बाद शाम को विपक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र शासित भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के मकसद से यह बैठक बुलाई गयी है। संयुक्त विपक्ष की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है।

पहले दिन की बैठक की शुरुआत विपक्षी दलों के नेताओं की रात्रिभोज के बाद हुई। डिनर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अच्छी शुरुआत हुई है, आधा काम हो गया। खड़गे ने कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से मुक्त करना चाहते हैं।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने विपक्ष की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि यह बैठक महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हो रही है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि बैठक को लेकर भाजपा घबरा गई है। वह डरी हुई है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में विपक्ष की सरकार बनेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button