ताज़ा खबरें

संदेशखाली से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा को मिली X श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

संदेशखाली से भाजपा उम्मीदवार रेखा को मिली X श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार ‘रेखा पात्रा’ की सुरक्षा बढ़ाई गयी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रेखा पात्रा को X श्रेणी की सुरक्षा दी है। बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कमांडो संदेशखाली पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करेंगे। रेखा पात्रा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें बशीरहाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया हैं।

बशीरहाट में 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में वोटिंग होगी। पात्रा को तृणमूल कांग्रेस के हाजी नुरुल इस्लाम के खिलाफ खड़ा किया गया है, जिन्हें मौजूदा सांसद और बंगाली अभिनेता नुसरत जहां को हटाए जाने के बाद नामांकित किया गया। बता दें कि रेखा ने संदेशखाली में तृणमूल के पूर्व नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जा ने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर मंत्रालय को एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में खतरे का संकेत दिया गया था। इसके बाद के बाद गृह मंत्रालय ने पात्रा के अलावा, पांच अन्य बीजेपी नेताओं को ‘एक्स-श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से, गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में दो दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है। फिलहाल 100 से ज्यादा बीजेपी नेताओं को केंद्र सरकार से सुरक्षा मिली हुई है. सीआईएसएफ कमांडो इन नेताओं को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button