खेलताज़ा खबरें

श्रीलंका ने तीसरे वनडे मैच में भारत को शिकस्त, 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

श्रीलंका ने तीसरे वनडे मैच में भारत को शिकस्त, 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त मिली है। यहाँ श्रीलंका ने इस मुकाबले में भारत को 110 रनों से हराया है। टीम ने इसके साथ ही 2-0 से सीरीज गंवा दी। भारत ने इस तरह 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है।

गौरतलब है कि मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 138 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम 27 साल बाद श्रीलंका से कोई सीरीज हारी। इस पूरे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही निराशानजक रहा।

श्रीलंका से अविष्का फर्नांडो ने 96, कुसल मेंडिस ने 59 और पाथुम निसांका ने 45 रन बनाए। भारत से डेब्यू कर रहे रियान पराग ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में भारत से रोहित शर्मा ने 35, वॉशिंगटन सुंदर ने 30, विराट कोहली ने 20 और रियान पराग ने 15 रन बनाए। श्रीलंका से दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। जेफरी वांडरसे और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले।

भारत को गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली ही हार मिली। टीम ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज 3-0 से हराई थी। जबकि वनडे सीरीज 2-0 से गंवा दी। भारत की हार में सबसे बड़ा योगदान बैटर्स का रहा। विराट कोहली, शुभमन गिल समेत टीम के सीनियर और युवा बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके।

बता दें कि भारत ने दूसरा वनडे खेलने वाले केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. इन दोनों की जगह ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका दिया गया है। इसके साथ ही रियान पराग का इस वनडे में क्रिकेट करियर शुरू होने जा रहा है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, 5 चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, दुनिथ वेलालागे, कामिंंदु मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, 10 जेफ्री वांडरसे, असिथा फर्नांडो.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button