ताज़ा खबरेंराजनीति

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की बागी विधायकों से अपील, “अभी समय गया नही है”- उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रही सियासी लड़ाई दिन पर दिन नए मोड़ ले रही है. पार्टी को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे लगातार बागी विधायकों से संपर्क साधने में जुटे हैं.

 

महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी में पार्टी विधायकों से चर्चा करने की अपील की है और कहा कि, आप में से कई लोग हमारे संपर्क में हैं, आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं, कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया और अपनी भावनाएं बताई.

 

उन्होंने अपील करते हुए आगे कहा, मुझे आज भी आपकी चिंता है. आप दिल से शिवसेना में हैं. अभी समय गया नही है. शिवसैनिकों और जनता के मन के भ्रम को दूर करें. उन्होंने आगे कहा, पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे विधायकों को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और अगर आप आगे आकर बोलेंगे तो हम कोई रास्ता निकाल लेंगे.

 

वहीं उद्धव ठाकरे की अपील के बाद NCP नेता सुप्रिया सुले ने बयान देते हुए कहा है कि, एकनाथ शिंदे का प्रस्ताव जो भी हो. आज उद्धव ठाकरे ने जो अपील की है वो एक बड़े भाई की तरह की है. जो भी समस्या है घर में होनी चाहिए, अगर वो आकर उद्धव जी से बात कर सकें तो समाधान निकल सकता है. बात होना जरूरी है: NCP नेता सुप्रिया सुले, मुंबई

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button