शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, डाइटीशियन मेहा पटेल से रचाई शादी
शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, डाइटीशियन मेहा पटेल से रचाई शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर अक्षर पटेल भी अब शादी के बंधन से जुड़ चुके हैं। बीते गुरुवार को क्रिकेटर ने डिटीशियन मेहा पटेल के संग सात फेरे लिए हैं। मेहा पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फिट रहने के लिए डाइट प्लान और उससे संबंधित जानकारियाँ लोगों से शेयर करती रहती हैं।
इस ख़ुशी के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ उन्हें शुभकामना देने पहुंचे थे। कैफ ने ट्विटर पर भी दोनों की फोटो शेयर कर अक्षर और मेहा को शुभकामनाएं दी हैं।
Wishing you both a life full of blissful togetherness#MehaandAxar pic.twitter.com/n7kEanrtoN
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) January 26, 2023
अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे. इससे पहले पिछले साल 20 जनवरी को दोनों ने सगाई हुई थी। बता दें 20 जनवरी को अक्षर पटेल का जन्मदिन भी होता है।
अक्षर ने शादी के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लिया है। जडेजा के चोटिल होने के बाद से अक्षर लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। पटेल ने इसी साल के शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली थी।






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.