खेलताज़ा खबरें

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने पर देश हुआ निराश, पढ़ें किसने क्या कहा –

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने पर देश हुआ निराश, पढ़ें किसने क्या कहा –

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के अयोग्य घोषित किए जानें के बाद से ही देश निराशा महसूस कर रहा है। ऐसे में करोड़ों भारतवासी विनेश को सांत्वना दे रहें हैं। देश के राजनीतिक गलियारों में भी विनेश फोगाट के अयोघ्य घोषित होने का मुद्दा काफी चर्चित हैं। आइये जानते है किस नेता ने क्या कहा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुखद है. काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ।  साथ ही मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. मजबूत होकर वापसी करो! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

संसद में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया 

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “…विनेश फोगाट का वजन ज्यादा होने के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर होना पड़ा। वह 50 किलो वर्ग में खेल रही थीं…विनेश फोगाट का वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस मामले को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पेरिस में हैं, प्रधानमंत्री ने उनसे बात की और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है…सरकार ने विनेश फोगाट को उनकी आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान की है उनके लिए निजी स्टाफ सहित हर सुविधा मुहैया कराई गई…

पूर्व सीएम अखिलेश यादव

मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए… पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।”

कांग्रेस नेता शशि थरूर

पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, “मेरे लिए, विनेश की अब तक की जीत बेहद प्रभावशाली रही है। उसने साहस, क्षमता और दृढ़ संकल्प दिखाया है, उसने हमारा दिल जीत लिया है। मैं उसके तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित होने की खबर से बहुत निराश हूँ।”

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को #ParisOlympics2024 से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है…विनेश देश की नजर में चैंपियन थी, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी…कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए…”

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने पर कहा, “हमारी ओलंपिक की मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा कि क्या कारण रहा, एकदम वजन कैसे बढ़ गया। इसपर भारत सरकार और ओलंपिक मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा….”

विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने पर उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कहा, “पूरे देश को पदक की उम्मीद थी। मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 150 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया। नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा…”

भारतीय ओलंपिक संघ ने दी थी जानकारी 

गौरतलब है कि आज सुबह भारतीय ओलंपिक संघ ने जानकरी देते हुए कहा, यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया. दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय दृष्टिकोण से यह बेहद बुरी खबर है। बीते दिन ही जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर चुकीं और गोल्ड का सपना सजा चुकीं विनेश को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button