विकासशील भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कही यह बात

विकासशील भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को विकासशील भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने लाभ्यर्थियों से यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।
#WATCH दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकासशील भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया। pic.twitter.com/8ssN4oFA1w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2023
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संवाद में कहा कि “…मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिन्दुस्तान के हर कोने में दिख रहा है…ये अपने आप में अद्भुत है। कुछ लाभार्थियों से मेरी बातचीत हुई है…देशभर के करोड़ों परिवारों को हमारी किसी न किसी योजना का लाभ मिला है…”
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों को 4 करोड़ से अधिक घर मिले हैं जिसमें से 70 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर हैं। आज मुद्रा ऋण के 10 लाभार्थियों में से 7 महिलाएं ही हैं…:।





