ICC World Cup 2023ताज़ा खबरें

वर्ल्ड कप का 38वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच, दिल्ली में खेला जाएगा मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप का 38वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच, दिल्ली में खेला जाएगा मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले के बाद आज यानी सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर डेढ़ बजे होगा, वहीं मैच दो बजे से शुरू होगा।

बता दें कि वर्ल्ड कप बांग्लादेश के लिए अब तक बेहद खराब गुजरा रहा है। बांग्लादेश ने लगातार 6 मैचों में हार का सामना किया है। वहीं श्रीलंका की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं है। इसके बावजूद श्रीलंका के लिए टॉप फोर में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीद बाकी है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हैं। हालांकि, फिर भी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने के लिहाज से दोनों टीमें जीत का भरपूर प्रयास करेंगी।

बात अगर स्टेडियम की पिच की करें तो दिल्ली की पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए मुफीद मानी जाती थी और यहां काफी लो स्कोरिंग मुकाबले होते थे। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं हो रहा है। दरअसल, आईपीएल 2023 के बाद और विश्व कप से पहले दिल्ली की पिच नई तैयार की गई थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका – कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, डुनिथ वेल्लालागे/धनंजय डी सिल्वा, महीश दीक्षाणा, कसुन राजिथा, दुशमंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका.

बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, तौहीद हृदोय, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम.

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button