ताज़ा खबरें

लोकसभा चुनावों का पांचवा चरण कल, 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनावों का पांचवा चरण कल, 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर होगी वोटिंग

 

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिग सोमवार यानी 20 मई को होगी। बता दें कि इस चरण में 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाना है। इन आठ राज्यों में 2 केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। पांचवे चरण की वोटिंग पूरा होने के बाद देश की कुल 428 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

इस चरण में इन राज्यों की इतनी सीटों पर मतदान होगा-

महाराष्ट्र – 13

उत्तर प्रदेश- 14

पश्चिम बंगाल – 07

बिहार – 05

झारखंड- 03

ओडिशा- 05

जम्मू-कश्मीर-1

लद्दाख-1

बता दें कि पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है।

गौरतलब है कि पांचवे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग की जानी है, वहां साल 2019 में एवरेज 62.01 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा मतदान उस दौरान पश्चिम बंगाल में 80.13 फीसदी हुआ था। वहीं सबसे कम वोटिंग जम्मू कश्मीर में 34.6 फीसदी की गई थी।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होने जा रही है। इस चरण में मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा और योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके अलावा पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, यूपी से) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल) एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र), बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) जैसे नाम भी इस चरण में मैदान में हैं।

इसके साथ ही जो इस चरण में सबसे चर्चित सीट है वो है रायबरेली और अमेठी। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से INDIA गठबंधन के नेतृत्व में राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बात अगर अमेठी सीट की करें तो यहाँ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं यहां से कांग्रेस पार्टी ने गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले केएल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button