ताज़ा खबरें

लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में चली गोली, गैंगस्टर संजीव जीवा की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में चली गोली, गैंगस्टर संजीव जीवा की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान मुख़्तार अंसारी के करीबी और भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा की हत्या कर दी गयी है। यह वारदात लखनऊ के सिविल कोर्ट में आज यानी बुधवार को हुई।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस हिरासत में एक व्यकित गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। अभी उत्तर प्रदेश में भूतपूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद और उनके भाई की हत्या का मामला शांत हुआ ही था कि एक बार पुलिस हिरासत में एक और व्यक्ति की हत्या हो गयी है।

लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के भीतर हमलावर वकील की ड्रेस में आया था और गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस गोली कांड में चार पांच लोगों की घायल भी हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है।

बता दें कि संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। वह मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता था। इसके साथ ही वह बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी भी था। आज एक मामले में पेशी के चलते संजीव को कोर्ट में लाया गया था। इसी दौरान उसकी हत्या हो गयी।

इस घटना पर अपराध एवं मुख्यालय के संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलब्जा चौधरी ने कहा कि कोर्ट परिसर में आज गोली चली है और एक आरोपी जो पेशी पर आया था उसे गोली लगी है और एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है। हम अधिवक्ताओं से पूछताछ कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button