लखनऊ: इकाना स्टेडियम में हुआ हादसा, नीचे खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी पर गिरा भारी बोर्ड, तीन के दबे होने की सूचना

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में हुआ हादसा, नीचे खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी पर गिरा भारी बोर्ड, तीन के दबे होने की सूचना
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इकना स्टेडियम में आज यानी सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ स्टेडियम का एक भारी बोर्ड स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिर गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में सोमवार को आई तेज आंधी से बोर्ड गिरा है, जिसके नीचे एक कार दब गई और उसमें 3 व्यक्ति दब गए।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी में आंधी के चलते एक बोर्ड गिरने की सूचना मिली। इकाना स्टेडियम का एक बोर्ड एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिर गया। गाड़ी के अंदर तीन लोगों थे, जिसमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल, दमकल विभाग और SDRF की टीम मौके पर… pic.twitter.com/t1hca7btTy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में आंधी के चलते एक बोर्ड गिरने की सूचना मिली। इकाना स्टेडियम का एक बोर्ड एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिर गया। गाड़ी के अंदर तीन लोगों थे, जिसमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
डीसीपी साउथ लखनऊ विनीत जायसवाल ने बताया कि तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल, दमकल विभाग और SDRF की टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
UPDATE
डीसीपी साउथ लखनऊ विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी में सवार 2 महिलाएं, जो मां बेटी बताई गईं हैं उनकी मृत्यु हो गई है। चालक का इलाज जारी है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






Great effort, well appreciated. Enjoy ary qtv channel live — Islamic programs and naats. clear HD streams. live transmissions, recorded bayans, special series. clear HD streams.