ताज़ा खबरेंभारत

रील बनाने की की दीवानगी में मां ने बेच दिया 8 महीने का बच्चा, रील बनाने के लिए खरीदना चाहती थी iPhone

पश्चिम बंगाल: रील बनाने के लिए आपने लोगों को सड़कों पर ट्रेन में और ना जाने क्या-क्या मशक्कत करते देखा होगा लेकिन रील की ऐसी दीवानगी कि एक मां ने अपने बच्चे को ही बेच दिया ऐसा चौकाने वाला मामला शायद ही आपने सुना हो.

 

यह मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का है जहां एक मां ने रील बनाने के लिए अपने बच्चे को ही बेच दिया. दरअसल रील बनाने के लिए महिला को आईफोन लेने की सनक सूझी. महिला को iPhone 14 की तलब लगी लेकिन आर्थिक स्थिती ठीक ना होने के कारण वह फोन लेने मे सक्ष्म नहीं थी. ऐसे में उसने आईफोन से रील्स बनाने के शौक को पूरा करने के लिए अपने 8 माह के बच्चे को ही बेच दिया.

 

पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो वह एक्टिव हो गई. पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला समेत 4 लोगों को पकड़ लिया है. हालांकि इस मामले में शामिल बच्चे का पिता फरार हो गया है. बताया गया है कि रील बनाने के लिए वह ट्रैवल कर रहे थे, तभी लोगों को उन पर बच्चा बेचने का शक हो गया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button