ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को 49 वर्ष के हो गए हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गांधी को जन्मदिन की बधाई दी.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद मिले.”

राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था. राहुल गांधी को उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.

राजस्थान के डिप्टी सीएम और राहुल गांधी के करीबी सचिन पायलट ने भी ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’

गांधी को उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने बधाई दी.

उनके जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता फूल सिंह ने उनके निवास के बाहर हवन कराया.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिस दौरान राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगाए थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button