ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति मैक्रों के न्योते पर पीएम मोदी गुरुवार को फ्रांस के लिए हुए रवाना, बैस्टिल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल 

राष्ट्रपति मैक्रों के न्योते पर पीएम मोदी गुरुवार को फ्रांस के लिए हुए रवाना, बैस्टिल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह फ्रांस और यूएई की आधिकारिक यात्रा के लिए भारत से रवाना हुए। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के आधिकारिक निमंत्रण पर 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बता दें कि इसमें भारतीय सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है।

फ्रांस रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मिलने और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।  पीएम मोदी ने कहा, यह वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे तथा एक निजी रात्रि भोज भी देंगे। दोनों नेताओं के बीच विविधि विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। इसमें कहा गया है कि, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस के प्रधानमंत्री तथा वहां की सीनेट एवं नेशनल एसेम्बली के अध्यक्षों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है.”पीएम मोदी अलग से फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतीय एवं फ्रांसीसी कंपनियों के सीईओ तथा फ्रांस के गणमान्य लोगों से भी संवाद करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 13-14 जुलाई की अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ औपचारिक बातचीत करेंगे। वहीं राष्ट्रपति मैक्रॉन प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button