ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति भवन के अशोक और दरबार हॉल का हुआ नामकरण

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉल – ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ – का नाम बदलकर क्रमशः ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया है. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है.

राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अशोक हॉल में कई अहम आयोजन होते रहे हैं. कलात्मक रूप से तैयार ये विशाल हॉल अब तक कई अहम समारोहों का गवाह बन चुका है. इसे पहले पहले स्टेट बॉल रूम के लिए उपयोग में लाया जाता था. इस हॉल की छत और फर्श का लुक बेहद आकर्षक है. फर्श पूरी तरह लकड़ी का बना हुआ है. इसकी सतह के नीचे स्प्रिंग लगे हुए हैं. अशोक हॉल की छतें ऑयल पेंटिंग से सजाई गई हैं. अब अशोक हॉल अशोक मंडप के नाम से जाना जाएगा.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के करीब दो साल बाद राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का नाम बदला है. राष्ट्रपति भवन में 340 कमरे हैं. इनके अलावा कई विशाल हॉल हैं, इनमें दरबार हॉल भी है. इसी हॉल में सभी सरकारी आयोजन होते हैं. वहीं अशोक हॉल जिसमें औपचारिक बैठकें होती हैं. राष्ट्रपति, विदेशी राजदूतों के लेटर स्वीकार करती हैं. अब दोनों ही हॉल को क्रमशः गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप के नाम से जाना जाएगा.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button