ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफाम, नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति, जानें कौन कहाँ का बना राज्यपाल

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफाम, नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति, जानें कौन कहाँ का बना राज्यपाल

राष्ट्रपति भवन ने आज यानी रविवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए राज्यपालों और एक उपराज्यपाल के पर पर हुई नई नियुक्ति के लिए नामों की सूची जारी की है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल पद से राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), जो अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं उन्हें अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बयान में यह भी बताया गया है कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button