राजस्थान में भाजपा की कमान संभालने वाले यह हैं नए योद्धा, पढ़ें- ‘किसे मिली सीएम की कुर्सी, कौन बना डिप्टी सीएम’

राजस्थान में भाजपा की कमान संभालने वाले यह हैं नए योद्धा, पढ़ें- ‘किसे मिली सीएम की कुर्सी, कौन बना डिप्टी सीएम’
राजस्थान में कई दिनों की अटकलों के बाद आज भाजपा ने सीएम पद के दावेदार का नाम ऐलान सभी तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के पुराने नेता भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गयी है। राजस्थान में सीएम के तौर पर भाजपा नेता भजन लाल शर्मा को मनोनीत किया गया है, वहीं राजस्थान के दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को नियुक्त करने की मंजूरी दी गयी है।
#WATCH रक्षा मंत्री व राजस्थान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने कहा, “आज राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और सभी ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना।” pic.twitter.com/EbbeVedB4c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यावाद करना चाहता हूं… हमसे जो राजस्थान की अपेक्षा है निश्चित रूप से हम उसे पूरा करेंगे।”
वहीं इस दौरान भाजपा नेता भजनलाल शर्मा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। तीन बार रहे महामंत्री, पूरे राजस्थान का दौरा किया हुआ अनुभवी व्यक्ति राजस्थान को आगे बढ़ाएगा, हम उनकी अगुवाई में पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे…”
इस दौरान राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “पार्टी ने उनके(भजनलाल शर्मा) नाम को विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया है… उन्हें संगठन और पंचायती राज के चुनाव में काम करने का अनुभव है, निश्चित रूप से वे आगे प्रभावी रूप से कार्य करेंगे।”
गौरतलब है कि बीजेपी ने राजस्थान के इन विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के चेहरे पर जमीन पर उतरी थी। जिसके बाद राजस्थान में 200 में से 199 सीटों पर हुई वोटिंग में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 69 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली





