ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 3 बजे होगा अंतिम संस्कार, भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के सोमवार को निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन देने के लिए जयपुर भाजपा कार्यालय में रखा गया है. आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मदन लाल सैनी का निधन सोमवार को दिल्ली के एम्स में हुआ था. सैनी को फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था.

आज तड़के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी.

इससे पहले सोमवार रात को उनके निधन के बाद  गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के अन्य नेता राजस्थान के भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी को दिल्ली के एम्स में श्रद्धांजलि दी थी.

ALSO READ: माइक पोम्पिओ पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर से करेंगे मुलाकात; आतंक, व्यापार मुख्य…

सैनी के निधन के कारण भाजपा ने मंगलवार को होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है. मंगलवार को सुबह 9.30 बजे होने वाली यह बैठक 2019 चुनावों के बाद भाजपा के सभी सांसदों की पहली बैठक थी.

सभी नेताओं द्वारा उनके अंतिम दर्शन करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को राजस्थान के सीकर ले जाया जाएगा, जहां दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा.

लंबे समय से संघ से जुड़े रहे सैनी को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 2018 में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. भाजपा ने 2017 में उन्हें अपना राज्यसभा सांसद बनाया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button