ताज़ा खबरें

राजस्थान: ‘जन संघर्ष यात्रा’ के दूसरे दिन मीडिया से रूबरू हुए सचिन पायलट, बताया यात्रा का मकसद

राजस्थान: ‘जन संघर्ष यात्रा’ के दूसरे दिन मीडिया से रूबरू हुए सचिन पायलट, बताया यात्रा का मकसद

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की जन संघष यात्रा का आज दूसरा दिन है। यह यात्रा अजमेर से शुरू होकर राजधानी जयपुर में खत्म होगी। इस दौरान वह लगातार सरकार और सीएम अशोक गहलोत की घेरते नजर आ रहे है। इस दौरान आज सचिन पायलट आज यानी मीडिया से बातचीत की।

सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि यह नौजवानों के भविष्य, भ्रष्टाचार के मुद्दे ये सभी प्रासंगिक हैं और यह हम सभी पर असर डालते हैं। इसे लेकर हम लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं और लड़ाई लड़ रहे हैं। सचिन पायलट को कहा कि भयंकर गर्मी में भी लोग जरूरी मुद्दों के लिए सड़कों पर उतरकर साथ आ रहे हैं।

पेपर लीक मामले पर बोलते हुए पायलट ने कहा कि पेपर लीक मामले में तह तक जाना बहुत जरुरी है। जांच से पहले यह कहना इसमें कोई अधिकारी नेता इनवॉल्व नहीं है, गलत है।

उन्होंने कहा कि हम किसी का विरोध करने के लिए यात्रा नहीं कर रहे हैं। जन संघर्ष यात्रा के जरिये जनता की आवाज सुनकर, जनता की आवाज बनने का हम प्रयास कर रहे हैं। जनता की आवाज बनने का काम हम आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से करते आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि RPSC का चयन पारदर्शी नहीं है। करप्शन के मुद्दे लंबे समय से उठा रहा हूं। सरकार में 6 से 7 महीने बचे हैं। मैंने अनशन किया।  क्या कुछ नहीं किया? इस यात्रा से जनता जुड़ रही हैं। हम सभी को ताकत और हिम्मत मिल रही है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button