राजधानी में पेट्रोल की कीमतों ने पहली बार मारी सेंचुरी, कोलकाता, मुंबई, समेत भोपाल में 100 से ज़्यादा है दाम; जानें डीज़ल के भी दाम
आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में जहां 35 पैसे की बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल के दाम भी 23 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। अब पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा उठाया गया ये कदम जनता के गले की फॉस बन गया है । ऐसा इसीलिए क्युकी देश के बाकी राज्य तो ठीक, राजधानी में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
कीमतों की और गौर करे तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर है। वही मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में पहले ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।
इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव।
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल..
- दिल्ली – पेट्रोल 100.21 रुपये और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – पेट्रोल 106.27 रुपये और डीजल 97.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – पेट्रोल 101.1 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – पेट्रोल 100.19 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर – पेट्रोल 106.99 रुपये और डीजल 98.64 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ -पेट्रोल 97.34 रुपये और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर
- पटना – पेट्रोल 102.36 रुपये और डीजल 94.93 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा – पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.00 रुपये प्रति लीटर
- इंदौर – पेट्रोल 108.59 रूपए /लीटर
- भोपाल – पेट्रोल 108.52/लीटर
हर सुबह तय होते है भाव।
बता दे विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की बात करे तो यह सब सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
क्या आप जानना चाहते है अपने शहर में पेट्रोल के भाव ?
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।





