भारत

राजकीय सम्मान के साथ हुआ प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार आज पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस मौके पर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिंह ने अपनी को मुखाग्नि दी. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के समय छठी मइया की जय और शारदा सिन्हा अमर रहे जैसे नारे लगे. गुलबी घाट में शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार में कई लोग शामिल हुए थे.

बिहार की मशहूर लोकगायिका और “बिहार कोकिला” के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं हैं. शारदा सिंहा का 5 नवंबर को रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. उनकी मौत की खबर छठ महापर्व के पहले दिन आई जिससे पूरा बिहार शोक में डूब गया. वहीं आज मशहूर शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया गया.

 

शारदा सिंहा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बीते दिनों उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. बेटे ने बताया था कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा, माता जी का अंतिम संस्कार ठीक उसी स्थान पर किया जाएगा जहां करीब एक महीने पहले उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button