ताज़ा खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, पीठ के दर्द के चलते AIIMS में हुए भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, पीठ के दर्द के चलते AIIMS में हुए भर्ती

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज यानी गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सुबह पीठ दर्द की शिकायत के बाद उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एम्स की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी जांच की जा रही है। राजनाथ सिंह (73) को तड़के भर्ती कराया गया और वह पुराने निजी वार्ड में हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा है। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

बता दें, राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसका उन्होंने जवाब भी दिया था। वहीं भाजपा के कई नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हेलीकाप्टर से उतरते समय एक बार पैर फिसल जाने से राजनाथ सिंह की कमर में खिंचाव आ गया था। दवा और इंजेक्शन लेकर वह काम कर रहे थे, लेकिन बुधवार देर रात दर्द अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button