ताज़ा खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रुसी रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगु की फ़ोन पर हुई बात, पढ़ें पूरी खबर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रुसी रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगु की फ़ोन पर हुई बात, पढ़ें पूरी खबर

आज यानी बुधवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगु की फ़ोन पर वार्ता हुई। इस दौरान रुसी रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगु ने राजनाथ सिंह को यूक्रेन के मौजूदा हालातों की जानकारी दी। जिसमें ‘डर्टी बम’ के इस्तेमाल की चिंताएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हालात बदतर होते जा रहे हैं। यूक्रेन के डर्टी बम के इस्तेमाल को लेकर रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका, इंग्लैंड, तुर्की इत्यादि देशों के समकक्षों को भी आगाह किया है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू से बुधवार को फोन पर हुई बातचीत में राजनाथ सिंह को यूक्रेन में युद्ध के और गंभीर होते हालातों से अवगत कराया। साथ ही डर्टी बम के इस्तेमाल पर उकसावे को लेकर चिंता भी जताई।

इस पर राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प का नहीं सोचना चाहिए। राजनाथ सिंह ने रूस के डर्टी बम के इस्तेमाल करने की धमकी को उकसावे वाला कदम बताया। रूस और यूक्रेन में बढ़ती शत्रुता के बीच युद्ध बढ़ने को लेकर रूसी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से बात करने की पहल की थी। बता दें कि यूक्रेन के पास कोई परमाणु हथियार नहीं है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button