ताज़ा खबरेंभारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे लेह का दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को लेह जायेंगे।

उन्होंने सुबह एक ट्वीट में कहा, “लेह के लिए नई दिल्ली से रवाना, जहां मैं DRDO द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लूंगा।”


सरकार के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद रक्षा मंत्री की लद्दाख की यह पहली यात्रा होगी. रक्षा अधिकारियों ने कहा था कि यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह को इलाके में तैनात सैन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सकते है.

ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे फिट इंडिया अभियान की शुरुआत

लेह में रक्षा मंत्री को चीन और पाकिस्तान दोनों सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति के बारे में स्थानीय सैन्य कमांडरों द्वारा जानकारी दी जाएगी. लद्दाख को यूटी बनाने के कदम के चीन के विरोध के बीच राजनाथ का दौरा होगा. जून में राजनाथ ने रक्षा मंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद लद्दाख का दौरा किया और सियाचिन युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button