ताज़ा खबरें

यूपी के भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी आग, हादसे में कई लोगों की मौत, 66 लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश: भदोही के औराई कस्बे में कल रात एक दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई. इस घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई. इसमें 12 और 10 साल के 2 लड़के और 45 साल की एक महिला शामिल है.

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की खबर ने सबका दिल दहला दिया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान पंडाल में करीब 200 लोग मौजूद थे. हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत सामने आई है (मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है) वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों में 42 को वाराणसी , 18 को औराई और 4 को प्रयागराज रेफर किया गया है.

 

हादसे के बाद भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि घटना औराई कस्बे स्थित एक दुर्गा पंडाल की है. पंडाल में घटना के दौरान 200 के करीब लोग मौजूद थे. आरती का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सूचना है. घटना में अभी तक की जानकारी के अनुसार 66  लोग झुलस गए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button