ताज़ा खबरें

यूक्रेन के औचक दौरे पर जा रहे जापान के पीएम फुमियो किशिदा, राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी भेंट

यूक्रेन के औचक दौरे पर जा रहे जापान के पीएम फुमियो किशिदा, राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी भेंट

भारत के दो दिवसीय दौरे के बाद आज यानी मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अब अचानक यूक्रेन के दौरे पर जा रहे हैं। यूक्रेन का उनका यह दौरा औचक हो होगा। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अचानक दौरे पर यूक्रेन पहुंचे थे। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बाइडन ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा हुआ है।

फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने के लिए मंगलवार तड़के कीव जा रहे हैं। जापान के सार्वजनिक टेलीविजन एनएचके ने किशिदा को पोलैंड से कीव की ओर जाने वाली ट्रेन की सवारी करते हुए दिखाया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के कुछ ही घंटों बाद किशिदा यूक्रेन की अचानक यात्रा पर रवाना हो गए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button