ताज़ा खबरेंविदेश

यूएई: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मुलाकात करने यूएई पहुंचे पीएम मोदी

UAE: म्यूनिख में जी 7 शिखर सम्मेलन से लौटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी पहुंचे. इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था. साथ ही पीएम मोदी ने शेख मोहम्मद को यूएई के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी.

 

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में पुष्टि की कि दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की.

 

18 फरवरी को अपने वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए, जो 1 मई से लागू हो गया है.

सीईपीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. वित्त वर्ष 2021-22 में द्विपक्षीय व्यापार करीब 72 अरब अमेरिकी डॉलर का था.

 

यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार और दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है. भारत में यूएई एफडीआई पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ा है और वर्तमान में यह 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button