ताज़ा खबरेंविदेश

युद्ध के पहले दिन 137 की मौत, किसी ने नहीं दिया हमारा साथ : यूक्रेन राष्ट्रपति

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो चुका है, इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने बताया कि रूस के हमले के पहले दिन 137 लोगों की जान चली गई है. जेलेंस्की ने वीडियो संबोधन के जरिए इस बात की जानकारी दी.

जेलेंस्की ने कहा कि आज हमने अपने 137 हीरो, अपने नागरिकों को खो दिया है. जबकि 316 लोग घायल हुए हैं. जेलेंस्की ने अपने इस वीडियो संदेश में राजधानी कीव में रहने वाले नागरिकों को भी सतर्क रहने और कर्फ्यू का पालन करने को कहा है.

इसके अलावा उन्होंने इस युद्ध में किसी का साथ न मिलने की बात भी कही. राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को रूस से लड़ने के लिए छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा, “हमारे साथ लड़ने के लिए कौन खड़ा है? मुझे कोई नहीं दिख रहा है. यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है? हर कोई डरता है.

आपको बता दें कि रूस ने यह दावा भी किया है कि उसने हमले के पहले दिन यूक्रेन में 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट किया है. हमले के कारण यूक्रेन के लोग अपना घर छोड़कर किसी सुरक्षित जगह जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button