ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

मॉर्निंग वॉक पर निकले बागपत के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, CM योगी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

उत्तरप्रदेश अपने गुंडाराज के लिए इस कदर प्रसिद्ध है कि आये दिन वह कोई न कोई ऐसी खबर आ ही जाती है जो जनता के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। जनता तो ठीक मगर अब उत्तरप्रदेश में नेता भी उनके रडार पर है। दरअसल उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष संजय खोखर की आज (11 अगस्त ) को गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। जिस समय उनकी हत्‍या की गई वह सुबह टहलने के लिए गए हुए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल मामले की जांच में लगी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्‍हें गोली मारी।

कब दिया गया घटना को अंजाम ?

उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा रोड पर जिस समय पूर्व बीजेपी नेता अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए खेतों की ओर घूमने निकले उसी समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने मौका देख उन्हें गोली मार उनकी हत्या कर दी ।

सीएम योगी ने जताया शोक, दिए जांच के आदेश।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि 24 घंटों के भीतर इस मामले में जांच कर के कार्यवाही कि जाए।

https://twitter.com/dgpup/status/1293056998129336320

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button