IPL 2024खेल

मैच के दौरान मैदान में घुसा MS Dhoni का फैन, फिर जो धोनी ने किया देख आप भी करेंगे तारीफ

नई दिल्ली: आईपीएल के दौरान चेन्नई का मैच होना फैंस के लिए खुशियों के पिटारे जैसा है क्योंकि चेन्नई की ओर से सबके दिलों पर राज करने वाले एमएस धोनी को मैदान पर खेलते जो देखने का मौका मिल जाता है. महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. भारत के किसी भी कोने में एमएस धोनी पहुंच जाएं तो उनकी दीवानगी देखते ही बनती है. ऐसे ही बीते दिन गुजरात के साथ हुए चेन्नई के मुकाबले में एक बार फिर एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग का नजारा देखने को मिला. देखें यह वीडियो…

गुजरात और चेन्नई के मैच के दौरान एक फैन सिक्‍योरिटी को चकमा देकर मैदान के अंदर घुस गया. क्योंकि मैदान पर उस वक्त धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे. धोनी का फैन उनके पास पहुंचा और उनके पैर छुए. फिर एमएस धोनी ने फैन को उठाकर गले लगाया और उसके गले में हाथ डालकर उसे कुछ बोलते हुए अपने साथ आगे ले गए. इतनी देर में सुरक्षाकर्मी मैदान में पहुंच गए और फैन को खींचने लगे. एमएस धोनी के इस अंदाज का वीडियो वायरल हो गया. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान की जमकर तारीफ हो रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button