ताज़ा खबरें

मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं, लेकिन… जानें वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले राहुल गांधी

मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं, लेकिन… जानें वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले राहुल गांधी

 

आज यानी मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में वरुण गांधी के कोंग्रेस में शामिल होने तथा भारत जोड़ो यात्रा में संभावित भागीदारी की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार नहीं कर सकती।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन मेरी विचारधारा, उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। इसलिए कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार नहीं कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता… वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि वह कभी भी आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकते, आपको इससे पहले (मुझे ऐसा करने के लिए) मेरा सिर काटना होगा. उन्होंने आगे कहा कि उनके परिवार की एक विचारधारा है, एक विचार प्रणाली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button