ताज़ा खबरें

मुंबई में बेकाबू हुआ कोरोना, 6 फीसदी पहुंचा कोविड पॉजिटिविटी रेट, युद्ध स्तर पर होगी कोरोना टेस्टिंग !

मुंबई: बढ़ते कोरोना के मामले मुंबई के लिए चिंता का विषय बन गए हैं. बीते कुछ दिनों से मुंबई में कोरोना ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है. दरअसल यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी पहुंच गया है. 

 

मायानगरी मुंबई में कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. ऐसे में बीएमसी (BMC) ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमने अधिकारियों से ‘युद्ध स्तर’ पर कोरोना टेस्ट को तुरंत बढ़ाने के लिए कहा है. साथ ही टेस्टिंग लैब में काम कर रहे लोगों को भी पूरी क्षमता के साथ सक्रिय रहने के लिए कहा गया है.

 

जानकारी के लिए बता दें कि, मंगलवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2745 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 18,386  हो गई है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,55,788

सक्रिय मामले: 18,386

कुल रिकवरी: 4,2,617,810

कुल मौतें: 5,24,636

कुल वैक्सीनेशन: 1,93,45,19,805

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button