खेलताज़ा खबरें

मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पंड्या होंगे MI के कप्तान

मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पंड्या होंगे MI के कप्तान

 

आईपीएल 2024 को लेकर मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा ऐलान किया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा के स्थान पर टीम का कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है।

 

रोहित शर्मा 2013 से टीम के कप्तान थे। बता दें कि साल 2011 में हिटमैन मुंबई की टीम से जुड़े थे और साल 2013 में उनको टीम की बागडोर सौंपी गई थी। रोहित ने इसी साल टीम को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कैप्टेंसी में मुंबई ने आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था।

रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है। हार्दिक हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। 2015 से 2021 तक हार्दिक मुंबई का ही हिस्सा थे। आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है।

मुंबई इंडियंस को तीन साल से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार 2021 में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। 2022 में 10 टीमों की लीग में रोहित शर्मा की टीम आखिरी नंबर पर रही। 2023 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय लिया था। लेकिन क्वालिफायर-2 में मुंबई को गुजरात के खिलाफ हार मिली थी। अब हार्दिक पंड्या पर टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button